राजधानी रायपुर में राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम फहरायेंगे तिरंगा

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 15 अगस्त को प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगी। इस पवित्र कार्य को करने के लिये सभी लोगों को प्रेरित करने के काम में कांग्रेसजन जुट गये है। इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश, जिला, ब्लाक इकाइयों द्वारा प्रभात फेरी, झंडावंदन, सभाएं एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्र के सर्वागीण विकास में किये गये कार्यो की जानकारी इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि की अगुवाई में आजादी की लंबी लड़ाई लड़ी गयी। कांग्रेसजनों ने आजादी की लड़ाई में तिरंगा झंडा हाथ में लेकर लाठियां खाई, गोलियां खाई, अनेक शहीद हुये। क्रांतिकारियों ने भी आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां जैसे अनेक क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान देश के लिये दिया। बड़ी कठिनाइयों से हासिल की गयी आजादी का पर्व 15 अगस्त पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा और नागरिकों द्वारा धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जानकारी दी है कि राजधानी रायपुर में राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तिरंगा फहरायेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पदाधिकारीगण, विधायक गण और कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा जनता के नाम प्रदेश कांग्रेस का संदेश वाचन करेंगे। 15 अगस्त 2019 को प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, नगर कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों पर झण्डा वंदन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया जायेगा। कांग्रेस की बूथ एवं ग्राम स्तर की इकाइयों द्वारा भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
More Stories
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी पुलिस हिरासत में
बिलासपुर. प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी जान पहचान करीब 2 वर्ष...
सुनसान घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे
बिलासपुर. अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही लगातार चोरियों पर...
ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में...
बिल्हा बीईओ की अब कलेक्टर से हुई शिकायत, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ने की लिखित शिकायत
बिलासपुर. बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा जिस प्रकार की अंधेरगर्दी मचा कर रखी गई...
धान खरीदी में केंद्र का योगदान शून्य – कांग्रेस
रायपुर. धान खरीदी पर भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला...
कांग्रेस की विभिन्न समितियों की बैठक संपन्न
प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, सहित वरिष्ठ नेता शामिल रहे। घोषणा पत्र समिति के बैठक...
Average Rating