
सेब खाने वाले हो जाएं चौकन्ने, कहीं आप लाखों बैक्टीरिया तो नहीं निगल रहे?

लंदन: अगली बार जब आप अतिरिक्त फाइबर के लिए सेब खाएं तो यह याद रखिए कि आप करीब 10 करोड़ बैक्टीरिया निगलने जा रहे हैं . और ये बैक्टीरिया हानिकारक या लाभदायक हैं, यह इस बात पर र्निभर करेगा कि सेब का पैदावार किस तरह से हुआ है. शोधकर्ताओं का कहना है कि सेब में अधिकांश बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का सेब खाते हैं या सेब आर्गेनिक है. उनका कहना है कि जैविक रूप से उगाए गए सेब में परंपरागत रूप से उगाए गए सेब की तुलना विविध प्रकार और संतुलित बैक्टीरिया होते हैं जो उसे स्वास्थ्यकारी और स्वादिष्ट बनाते हैं.
आस्टिया के ग्रेज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्न ोलॉजी के प्रोफेसर गैबरियल बर्ग ने बताया, “बैक्टीरिया, फंगी और वायरस भोजन के द्वारा हमारी आंतों में पहुंचते हैं. भोजन पकाने के दौरान इनमें अधिकतर मारे जाते हैं, इसलिए फल और कच्ची सब्जियां विशेष तौर पर आंतों में बैक्टीरिया के महत्वपूर्ण स्रोत हैं .
” माइक्रोबायलॉजी पर जर्नल फ्रंटीयर में प्रकाशित अध्ययन में परंपरागत रूप से भंडाररित और खरीदे गए सेबों और ताजा आर्गेनिक सेबों के बीच बैक्टी रिया की तुलना की गई. नीचे थोड़ा छितराया हुआ स्टेम, पील, गुदा, बीज और कैलिक्स (पुंजदल) -जहां फूल होता है, का अलग से विश्लेषण किया गया .
कुल मिलाकर यह पाया गया कि परंपरागत और आर्गेनिक दोनों सेबों में बैक्टीरिया की संख्या समान थी. बेग ने बताया, “प्रत्सेक सेब के घटकों को औसत रूप से एक साथ रखने पर, हमने अनुमान लगाया कि 240 ग्राम सेब में करीब 10 करोड़ बैक्टीरिया हैं .” अधिकांश बैक्टीरिया बीज में पाए गए और बाकी के अधिकतर फ्लेश में थे .
इसलिए अगर आप बीज कोष को हटा दें तो आपके खाने में बैक्टीरिया की संख्य में 1 करोड़ तक की कमी आ जाएगी. अब प्रश्न यह है कि क्या ये बैक्टीरिया आपके लिए अच्छे या लाभकारी हैं? बेग ने व्याख्या करते हुए कहा, “ताजा और जैविक रूप से प्रबंधित सेबों में परंपरागत रूप से प्रबंधित सेबों की तुलना में महत्वपूर्ण रूप से अधिक विविधता, सम और विशिष्ट बैक्टीरिया का समुदाय पाया जाता है .”
बैक्टीरिया का विशिष्ट समूह जो स्वास्थ्य पर संभावित रूप से असर डालने के लिए जाने जाते हैं, का भी मूल्यांकन जैविक सेब के पक्ष में किया गया . शोधकर्ताओं का कहना है कि रोग पैदा करने के लिए जाने जाने वाले बैक्टीरियों का समूह ‘इसचेरिचिया-शिंगेला’ परंपरागत सेबों के नमूनों में पाया गया लेकिन जैविक सेबों में इसकी उपस्थिति नहीं थी .”
More Stories
अपोलो ने पूरे किए 500 बच्चों के सफल लिवर प्रत्यारोपण
नवी मुंबई /अनिल बेदाग . दुनिया का सबसे बड़ा वर्टिकली इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर अपोलो भारत में मरीजों की देखभाल में...
भारत के डॉक्टरों के लिए ‘क्लिनिकल इंटेलिजेंस इंजन’ लॉन्च हुआ
नवी मुंबई / अनिल बेदाग. एशिया के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक, अपोलो हॉस्पिटल्स...
बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है, जिसके बाद सर्दी का...
अनिद्रा की समस्या को दूर करेगा पद्मासन
तनाव का हमारे मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं, कि...
आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं ये साधारण परिवर्तन
एक हेल्दी लाइफस्टाइल का नेतृत्व करना एक ऐसी चीज है जिस पर हर कोई सहमत होता है, हालांकि इसे फॉलो...
तिल में होते हैं शरीर को अंदर से गर्म रखने वाले गुण, 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल
क्या कभी आपने सोचा है कि तिल का लड्डू और रेवड़ी जैसी कुछ मीठी चीजें पारंपरिक रूप से ठंड के...
Average Rating