December 11, 2023

हरेली तिहार मनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अगस्त को आएंगे बिलासपुर

Read Time:4 Minute, 55 Second

बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रदेश के पहले आजीविका अंगना ( मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का उद्घाटन 1 अगस्त को करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नेवरा स्थित गौठान में नवनिर्मित 26 गौठानों का लोकार्पण भी करेंगे। वे नेवरा स्थित गौठान में हरेली तिहार मनाएंगे। इस अवसर पर वे कृषि यंत्रों का पूजन, पारंपरिक पत्ता बांधना, गाय की पूजा एवं कलेवा खिलाएंगे। श्री बघेल नेवरा में सभा को संबोधित भी करेंगे।

पारंपरिक खेल और व्यंजन भी – श्री बघेल छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल जैसे गेंड़ी, नारियल फेंक, कबड्डी आदि कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों जैसे फरा, चीला, ठेठरी, खुर्मी, पपची का लुत्फ उठाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 1 अगस्त को हरेली तिहार के अवसर पर बिलासपुर जिले में आ रहे हैं। इस अवसर पर वे ग्राम गनियारी स्थित प्रदेश के पहले आजीविका अंगना( मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का उद्घाटन करेंगे। यहां वे ग्रामीण औद्योगिक परिसर में बॉयोगैस संयत्र का लोकार्पण भी करेंगे। ये संस्थान में गनियारी गौठान परिसर में बनाया गया है। जिसमें मिनी राईस मिल, तेल मिल, बॉयो गैस संयत्र एवं अन्य संयत्र स्थापित किये गये हैं।

गनियारी स्थित आजीविका अंगना ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 68 लाख है। यहां पर वे डोम के अंदर सिलाई मशीन प्रशिक्षण, गणवेश निर्माण, जूट बैग निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, एलईडी बल्ब निर्माण, कांच की चूड़ी निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण का अवलोकन करेंगे। श्री बघेल ई रिक्शा में बैठकर डोम के बाहर संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। डोम के बाहर महिलाओं के द्वारा पेवर ब्लॉक, फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण, सीमेंट पोल निर्माण एवं चैन लिंक फैंसिंग निर्माण किया जा रहा है।

रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार- आजीविका अंगना( मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का निर्माण कार्य अगस्त 2018 में शुरू किया गया। ये सेंटर रिकॉर्ड समय में एक साल में ही बनकर तैयार हो गया है। आजीविका अंगना को कार्य के हिसाब से दो भागों में विभक्त किया गया है। डोम के अंदर आंतरिक एवं डोम के बाहर बाह्य गतिविधियों में महिलाएं विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।

महिलाएं हो रहीं आर्थिक रूप से मजबूत- गनियारी मल्टी एक्टिविटी सेंटर में महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों में लगभग 650 महिलाएं कार्य कर रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा पिछले बीस दिन में लगभग 57 लाख रुपये से अधिक उत्पादन का विक्रय किया जा चुका है। जिसमें से महिलाओँ को 20 लाख से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है।

महिलाओं को मिल रहा 5 रूपये में भरपेट भोजन- आजीविका अंगना में आने वाली महिलाओं को घर से खाना लाकर आने की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। उन्हें इसी परिसर में श्रमिक अन्न सहायता केंद्र में मात्र 5 रूपये में भोजन प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री करेंगे सामग्री वितरण- गनियारी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दो सौ महिलाओं को सुरक्षा उपकरण, सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, सौ महिलाओं को सायकिल वितरण और पांच महिलाओं को ई रिक्शा का वितरण करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायगढ़ स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
Next post सेवा सहकारी समिति के आयोजित कृषि ऋण माफी तिहार में शामिल हुई विधायक रश्मि सिंह
error: Content is protected !!