अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी सायकल से मरवाही के लिए आज होंगे रवाना
बिलासपुर. महामंत्री कांग्रेस कमेटी व पूर्व पार्षद अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी आज सायकल से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव के लिए चुनाव प्रचार हेतु मरवाही रवाना अपनी सायलक से होंगे। बाजपेयी ने बताया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार मरवाही चुनाव प्रचार में उन्हें चुनाव प्रचार हेतु निर्देशित किया गया। है। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने दी। ज्ञात हो कि श्री बाजपेयी ने राष्ट्र के जवानों व किसानों के नाम 2 अक्टूबर 20 से 30 जनवरी 21 तक एक समय भोजन व सायलक से ही अपने आवागमन का संकल्प लिया है। इस हेतु बाजपेयी आज अपने सहयोगी विकास के साथ सायलक से ही चुनाव प्रचार हेतु मरवाही हेतु प्रस्थान कर रहें है। बाजपेयी ने कहा मरवाही में कांग्रेस भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी। साथ ही बाजपेयी ने बताया कि उनका यह 120 दिनों का सत्याग्रह किसानों व देश के जवानों के लिए है। जय जवान जय किसान, बाजपेयी ने कहा जिस देश का जवान व किसान समृद्धि हो तो सम्पूर्ण राष्ट्र समृद्धि होता है। यह सत्याग्रह 2 अक्टूबर शास्त्री से 30 जनवरी गाँधी तक है। अखिलेश चंद्र प्रदीप बाजपेयी अध्यक्ष छतीसगढ़ जंगल मितान , महामंत्री बिलासपुर काँग्रेस कमेटी, अधिवक्ता व पूर्व पार्षद।