आज के दिन भारत की खोज करने वाले वास्को D गामा की हुई थी मौत, पढ़ें 24 दिसंबर का इतिहास


इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

1524: यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्ची (भारत) में निधन हो गया.

1889: भारत में पहला मनोरंजन पार्क एशेल वाल्ड मुम्बई में खोला गया.

1921: नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई.

1924: क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई. अल्बानिया गणतंत्र बना.

1986: भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया. इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

2000: विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने.

जन्म
1922: आवा गार्डनर, अमेरिकी अभिनेत्री (मृ. 1990)

1924: मो. रफी, भारतीय गायक.

1957: हामिद करज़ई अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति

1959: अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता.

निधन
1987: एम जी रामचंद्रन : तमिल अभिनेता और राजनेता.

1988 : जैनेन्द्र कुमार : हिन्दी लेखक

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!