राजपाल यादव का जेल जाने के अनुभव पर पहली बार छलका दर्द
राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताए और यह उनके हर फैन के लिए दुख देने वाला था.अभिनेता पर करोड़ों रुपए वापस न करने का आरोप लगा और अभी भी मामला कोर्ट में लंबित है. अब पहली बार अभिनेता ने जेल जाने से लेकर बाहर आने के अनुभव को शेयर किया है और कहा कि वो जिंदगी में हर परिस्थिति के लिए बिल्कुल तैयार हैं. दरअसल, कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में राजपाल यादव के साथ अपना शो शूट करने पहुंची. जहां दोनों ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद किया.
राजपाल यादव हुए इमोशनल
राजपाल ने बताया कि कैसे फिल्म ‘मस्त’ में उन्हें फराह खान ने पहली बार डांस कराया था. उसके बाद दोनों ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया. अभिनेता ने कहा कि जिसे फराह खान डांट लगा देती हैं, वो सिनेमा का सुपरस्टार बनकर उभरता है. इसी बीच फराह ने राजपाल से जेल जाने को लेकर सवाल किया, जिसे सुनकर वो थोड़ा इमोशनल हो गए. कोरियोग्राफर ने पूछा कि इस घटना के बाद लगा कि क्या फैंस वहां मौजूद हैं और लोगों की नजरों में बदलाव आया है. इस पर पहले तो राजपाल यादव हंस देते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द साफ दिखता है.


