पटाखा फोडऩे से मना करने पर बदमाशों ने जज व उनकी धर्मपत्नी से की मारपीट

 

अभय बरुआ समेत 200लोग जन्मदिन पर कर रहे थे हुड़दंग

बिलासपुर.  मोहल्ले में 200 से ज्यादा लोगों ने एकत्रित होकर जन्मदिन मना रहे थे। इस बीच लोगों ने जमकर पटाखा व तेज आवाज में नंगाड़ा बजा रहे थे। बगल के मकान में कुटुम्भ न्यायलय के जज नीचे उतरकर शांति से रहने की अपील की। इसी बात पर बदमाशों ने जज, उनकी धर्मपत्नी, साला समेत परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रफुल्ल कुमार सोनवानी महासमुंद में कुटुम्भ न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। 11 अक्टूबर को वे परिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए परिवार सहित अवकाश लेकर अपने ससुराल राजकिशोर नगर जूनियर एमआईजी 5 में आए थे। रात 11 वे अपने परिवार समेत घर में सोए हुए थे। तभी अचानक अत्यंत तेज आवाज में नंगाड़ा बजने व अत्यधिक फटाखा फुटने की आवाज आने लगी, जो लगातार 45 मिनट तक सुनाई देती रही। जिसके चलते घर के सभी लोग बच्चे व बुजुर्ग डर कर उठ गए। इस बीच न्यायाधीश प्रफुल्ल स्थिति को देखने के घर से बाहर निकलकर नीचे गए। तब गली में 100 से 200 लोगों की भीड़ लगी थी, जो नशे में थे। वे लोग अभय बरूआ के घर के अंदर व बाहर जन्म दिन मना रहे हैं कहा। इसके बाद जज ने फटाखा फोडऩे और नंगाड़ा बंद करने के लिए कहा। तब अभय बरूआ और उसके साथी लोग आकर जज को घेर लिए । तुम कौन होते हुए हमे बोलने वाले कहते गाली गलौच करते हुए जान से मारने कि धमकी देकर छीना झपटी करने लगे।

जज की पत्नी व परिवार के साथ भी किया हुज्जतबाजी
उसी समय जज की पत्नी पत्नी आकांक्षा प्रफुल्ल, उनका साला अभिषेक भारद्वाज, सास नीरा भारद्वाज व साले की पत्नी गुरप्रीत कौर भारद्वाज बीच बचाव करने आए। तब आकांक्षा प्रफुल्ल व अभिषेक को अभय बरूआ अपने साथियों के सभी घेरकर जान से मारने कीधमकी देते हुए हाथ मुक्को से मारपीट की। जिससे जज का शर्ट का सामने का बटन टूट गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *