अटल मोदी उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान से दीपक सम्मानित

बिलासपुर.  भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभावना और ओजस्वी काव्य अभिव्यक्ति के माध्यम से साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहे साहित्यकार एवं कवि दीपक दुबे सागर को मां महामाया साहित्यिक संस्थान द्वारा आयोजित भव्य साहित्यिक समारोह में ‘अटल मोदी उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय संस्कृति को आत्मसात करते हुए प्रभावशाली एवं ओजस्वी काव्य पाठ के लिए प्रदान किया गया।

यह गरिमामय आयोजन जे.पी. वर्मा पी.जी. महाविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित ‘अटल जी और मोदी जी’ अंतरराष्ट्रीय साझा काव्य संकलन पुस्तक के लोकार्पण एवं भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. चंद्र भूषण बाजपेई रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक डॉ. राघवेंद्र दुबे ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शशि सुरेंद्र दुबे एवं श्रीमती स्मृति वैष्णव जैन (भाजपा नेत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एस.एल. निराला, पूर्व प्राचार्य, जे.पी. वर्मा पी.जी. महाविद्यालय, बिलासपुर, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सीमा निगम एवं डॉ. प्रीति प्रसाद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन श्री भूपेंद्र श्रीवास्तव तथा सह-संयोजन श्री मनोज कुमार पटेल ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, सुप्रसिद्ध साहित्यकार,लेखक, समीक्षक,कवि केशव शुक्ला, पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री सुरेश सिंह बैंस तथा युवा गीतकार श्री विक्रम सिंह सेंगर सहित अनेक साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

दीपक दुबे सागर के ओजपूर्ण काव्य पाठ और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से ओतप्रोत साहित्यिक प्रस्तुति की उपस्थित जनसमुदाय ने मुक्तकंठ से सराहना की। सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

यह सम्मान दीपक दुबे सागर की साहित्य साधना, राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा और सांस्कृतिक चेतना का गौरवपूर्ण अभिनंदन है। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत साहित्यिक उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक प्रतिभा और सृजन परंपरा के लिए भी गौरव का विषय है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *