October 30, 2026
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार
चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहे ट्रांस भारत कंपनी के हेलीकॉप्टर की जोशीमठ के पास चाई गांव के ऊपर क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं।
जोशीमठ के सब-इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल के अनुसार, दोपहर 2:21 बजे जोशीमठ के एसडीएम से चाई गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली। इस संबंध में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास दिखाई दे रही है। उसमें पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं।


