मानिकपुर खदान में बड़ा हादसा: केबल से भडक़ी आग ट्रांसफार्मर तक पहुंची, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

 

कोरबा. एसईसीएल मानिकपुर खदान क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां निजी कंपनी के क्रशर प्लांट को बिजली सप्लाई करने वाले दो ट्रांसफार्मरों में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, केबल में लगी आग को समय रहते नियंत्रित न किए जाने के कारण यह आग ट्रांसफार्मरों के टैंक तक फैल गई। केबल में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। इस दुर्घटना के कारण हादसे की असल वजह और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।

 क्रशर प्लांट की बिजली आपूर्ति ठप, कोयला कटाई का काम प्रभावित
इस आगजनी की घटना के बाद क्रशर प्लांट की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई, जिसकी वजह से कोयले को छोटे और एकसमान टुकड़ों में बांटने (क्रश करने) का काम बाधित हो गया है। आग इतनी भीषण थी कि इससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

दमकल टीम ने कड़ी मशककत के बाद पाया काबू
आग के ट्रांसफार्मर तक फैलने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीष चंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दमकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए मानिकपुर खदान परिसर के ट्रांसफार्मरों में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *