जीएसटी राज्य अधिवक्ता संघ का नारायणपुर में 16 से 25 दिसंबर तक सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
लगभग 500 वकील खिलाड़ी लेंगे स्पर्धा में हिस्सा
बिलासपुर. नक्सलवाद समाप्त होने के बाद नारायणपुर में राज्य जीएसटी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जीएसटी राज्य अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2- बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में इस वर्ष 18 दिसंबर 25 तक अयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सुरक्षित प्रो सॉफ्ट जेंडर से मैच खेला जाएगा। सभी मैच 12 ओवर के रहेंगे। मैच नॉक आउट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। जीएसटी सीजन -1 जनवरी 2026 में बिलासपुर के मिनी स्टेडियम में खेला गया था। इस प्रतियोगिता के पहले सीजन में 16 की टीम ने भाग लिया था जिसकी भारी सफलता से प्रभावित होकर जीएसटी अधिवक्ता आयोग समिति ने नारायणपुर में दूसरे सीजन में कुल 24 की टीम के भाग लेने की स्वीकृति दी है जिनमे प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर के नारायणपुर में खेल का जौहर दिखाएंगे। विशेष रूप से जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बालोद, अंतागढ़ के अधिवक्ता खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण रहेंगे। आपसी मदद, भाईचारा को बढ़ावा देकर स्वस्थ्य के लिए प्रति जागृत करना इस खेल का आयोजन का मुख्य उद्देश्य है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिश शामिल हैं। मुख्यमंत्री और टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा में चल रहे खेल फाउंडेशन को भी न्योता दिया गया है जिसका टूर्नामेंट में भाग लेने वाले लगभग 400 से 500 अधिवक्ता में खुशी की लहर है।


