नारी सशक्तिकरण,सामाजिक सरोकार की मिसाल : मंजूषा

 

​बिलासपुर.  इनरव्हील क्लब ऑफ बिलासपुर के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट 326 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ.मंजूषा वैशंपायन की आधिकारिक यात्रा अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुई।
इस आयोजन ने समाज में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, बाल सुरक्षा और जरूरतमंदों के संबल एवं सेवा का एक अनुकरणीय संदेश दिया।

विशाल रैली
​’ऑरेंज’ थीम पर विशाल जागरूकता रैली बालमुकुंद स्कूल (तालापारा) से आरंभ हुई। इस रैली में ऋचा जायसवाल और राखी ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। विद्यार्थियों और सदस्यों की यह पैदल व कार रैली सेंट्रल पॉइंट बस स्टैंड तक पहुँची, जहाँ ‘स्टॉप वायलेंस’ (हिंसा रोकें) और ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ (बेटी बचाओ) के गगनभेदी नारे गूंजे।

​ प्रेरक उद्बोधन
​मुख्य अतिथि एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मंजूषा वैशंपायन ने समाज निर्माण और प्रगति में पुरुषों व महिलाओं की साझी जिम्मेदारी पर बल दिया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं क्लब की प्रेसिडेंट डॉ.संगीता बनाफ़र ने कहा कि निष्काम सेवा, करुणा और समर्पण के भाव से ही समाज में वास्तविक और स्थाई बदलाव संभव है।

​मानवीय संबल

​वोकेशनल प्रशिक्षण प्राप्त महिला को स्वावलंबन एवं व्यवसाय विस्तार हेतु ब्यूटी पार्लर उपकरण भेंट किए गए।​पति के असामयिक निधन के बाद चार बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी संभाल रही महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किराने की दुकान हेतु सामग्री प्रदान की गई।​गंभीर डायलिसिस से जूझ रहे एक मासूम बच्चे के चिकित्सीय उपचार हेतु एक वर्ष तक निरंतर आर्थिक व मानवीय सहयोग का संकल्प लिया गया।

 

​अन्य प्रस्तुतियां

​पीएटी रेखा सक्सेना ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया।​क्लब सचिव निशा छत्री ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।​कोषाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने पारदर्शी वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
​आईएसओ अश्विनी यादव ने फ्लैग एक्सचेंज की औप चारिकता पूरी की।​क्लब एडिटर मंजू ढंडारिया के संपादन में क्लब बुलेटिन ‘दर्पण’ का गरिमामय विमोचन किया गया।

 

​उत्कृष्टता पुरस्कार

​नेशनल मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त प्रतिभावान छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया।​स्लम स्कूल के ऐतिहासिक कायाकल्प एवं उत्कृष्ट सामाजिक पहल हेतु प्रेसिडेंट डॉ.संगीता बनाफ़र को ‘बेस्ट प्रोजेक्ट, युनिक वूमेन’ सम्मान से नवाजा गया।​शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु प्रिंसिपल निशा छत्री को ‘भविष्य निर्माण सम्मान’ दिया गया।
​इसके अतिरिक्त सिद्धि ढंडारिया को ‘बेस्ट क्रिएटिविटी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

​आभार

​कार्यक्रम में पीडीसी रंजू जोबनपुत्र, रेखा सक्सेना, और पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन जयश्री भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं।​मंच संचालन सरिता अग्रवाल ने अत्यंत कुशलता से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आईपीपी सुनीता चावला द्वारा प्रस्तुत किया गया। ​आयोजन को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने में अनुभूति महा राश,ग्लोरिया पिल्ले,गुंजन अग्रवाल, मनप्रीत कौर, रूबी चावला,पुष्प रेखा,सविता अग्रवाल, ऋचा जायसवाल, राखी श्रीवास्तव, ज्योति खंडूजा, सुनीता गुप्ता, नीतू चावला, लकी चावला, राजश्री, रूबी छाबड़ा, भूमिका डोडेजा, शहला खोखर खान सहित क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका व सराहनीय योगदान रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *