पंजाब के तस्कर को हेरोइन सहित पुलिस ने पकड़ा
आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन जब्त
बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सकरी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उसलापुर बाजार के आसपास हेरोइन (चिट्टा) नामक मादक पदार्थ बेचने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दीपक वालिया को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पारदर्शी जिपर वाली पॉलीथिन में रखा लगभग 11.73 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी कीमत लगभग स्2,50,000 है, तथा रू10,500 नगद बरामद किया गया।
पंजाब से लाया था
पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक वालिया ने पंजाब के अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाने तथा स्थानीय ग्राहकों की तलाश कर उसे अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी के अनुसार, वह अमृतसर, पंजाब जाकर मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के संपर्क में आया था तथा उनसे लगभग हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लौटा था। यहां वह मादक पदार्थ की अलग-अलग पुडय़िा बनाकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुदीप सरकार, निरीक्षक गोपाल सतपथी , निरीक्षक संजय सिंह (थाना सकरी), पीएसआई अर्चना साहू, टिकराम निषाद, कमलेश बंजारे, आरक्षक अभिजीत डाहिरे, धीरेंद्र सिंह तोमर, विकास राम,महादेव कुजूर एवं समर बहादुर सहित थाना सकरी एवं ्रष्टष्ट की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है। बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


