सोनिया गांधी ने X पर डाली पहली पोस्ट, राजीव गांधी से प्रेम की कहानी बयां करेगी पहली किताब

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना डेब्यू किया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आगामी किताब ‘Belonging – A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इस किताब में सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी यादों और बचपन से लेकर अब तक के जीवन के सफर को साझा किया है। किताब का विमोचन 10 नवंबर को होगा।

करीब दो मिनट के वीडियो में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने कैम्ब्रिज स्थित उस रेस्तरां की तस्वीरें भी दिखाईं, जहां दोनों पहली बार मिले थे। अपनी पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने लिखा, “कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम यात्रा शुरू हुई। राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *