शासकीय कुक्कुट पालन केंद को फिर से शुरू करने की तैयारी

 

22 मार्च 2026 को बर्ड फ्लू के कारण बंद है केंद्र

बिलासपुर.  बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण 204 दिन से बंद कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र को फिर से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। संक्रमण की चपेट में आने से हजारों मुर्गे-मुर्गियों, चूजों, बत्तखों और बटेर को जिंदा दफन करना पड़ा था। इससे 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

फार्म के 9 शेड, गोदाम, हेचरी और अन्य भवनों को संक्रमणमुक्त करने के लिए भी लाखों रुपये खर्च किए गए। अब जांच में संक्रमण नहीं मिलने के बाद राज्य शासन ने फार्म दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, नए चूजों की आपूर्ति शुरू होने में डेढ़ से दो महीने लग सकते हैं। कोनी के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में 22 मार्च 2026 को बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने के बाद सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई थी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में मुर्गे-मुर्गियों, चूजों, बत्तखों और बटेर को नष्ट करना पड़ा। इसके बाद पूरे परिसर को संक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया गया। शेड, गोदाम और हेचरी में दवाओं, ब्लीचिंग पाउडर, चूने और अन्य रसायनों का छिडक़ाव कराया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *