समाधान योजना की अवधि बढ़ी, 40 फीसदी तक मिलेगी छूट
85 हजार परिवारों को मिल चुकी है राहत
बिलासपुर। बिजली बिल के बोझ से दबे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग ने वसूली के साथ-साथ राहत का रास्ता भी खोला है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बकायादारों से बिल वसूली करने के लिए समाधान योजना की अवधि में वृद्धि कर दी है। 31 दिसंबर तक उभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
समाधान योजना की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। जिसमें बिल पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने बताया अंचल के बिजली उपभोक्ताओं से बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग लगातार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। जिसमे फील्ड स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रवार टीमों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा जिन बिजली उपभोक्ताओं ने पिछले तीन महीने लंबित बिल का भुगतान नहीं किया है। इसपर उनके कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के हर संभव प्रयास के बाद भी ऐसे उपभोक्ता जिनका बकाया राशि 10 हजार से ऊपर है। और उसे पटाने में रूचि नहीं दिखा रहे है। उनके खिलाफ लाइन काटने की कार्यवाही की जा रही है। फील्ड टीम के साथ-साथ विभाग स्मार्ट मीटर के माध्यम से भी ऑनलाइन कार्रवाई कर लाइन काटी जा रही है। अब तक शहर से लगे अलग अलग क्षेत्रों में करीब 8 हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ यह कार्यवाही की जा चुकी है। जबकि भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहने की बात कही जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार विभाग का मकसद किसी का घर अंधेरे में रखना नहीं, बल्कि समाधान निकालना है। इसके लिए फील्ड स्तर पर टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को पहले समाधान योजना और किस्त सुविधा के बारे में समझाएं। अगर उसके बाद भी बिजली उपभोक्ताओं द्वारा किसी भी माध्यम से बिल का भुगतान करने में रुचि नहीं दिखाते है तो अंतत: उनके लाइन काटने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।


