विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच

विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ में दिखेगा साइबर ठगी का खतरनाक चेहरा
विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच
मुंबई /अनिल बेदाग: एक फोन कॉल, सरकारी अधिकारी होने का झूठा दावा और गिरफ्तारी का डर।कभी-कभी कुछ ही मिनटों में इंसान की जिंदगी उलट-पुलट हो जाती है। इसी खौफनाक हकीकत को रोमांचक अंदाज में पेश कर रही है स्टोरी टीवी की नई माइक्रोड्रामा सीरीज ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’। ‘चक दे! इंडिया’ फेम अभिनेत्री विद्या मालवडे इस सीरीज से माइक्रोड्रामा की दुनिया में कदम रख रही हैं।
सीरीज में विद्या, प्रिया शर्मा के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी जिंदगी डिजिटल ठगी का शिकार बनने के बाद बदल जाती है। प्रतीक सहजपाल ठगी के नेटवर्क के सरगना विक्की मंडल और विनीत रैना निलंबित अधिकारी राज ठाकुर की भूमिका निभा रहे हैं। स्मॉल टाउन बॉयज़ निर्मित और आलोक शर्मा निर्देशित यह थ्रिलर स्टोरी टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रही है।
अपने किरदार पर विद्या कहती हैं, “प्रिया कोई भी हो सकती है—हमारे माता-पिता, पड़ोसी या हम खुद। वह शिक्षित है, सतर्क है, फिर भी एक दोपहर में सब कुछ खो देती है।” वहीं, प्रतीक के मुताबिक, “ये अकेले ठग नहीं, बल्कि ऐसे संगठित नेटवर्क हैं, जो कुछ ही सेकंड में इंसान के फैसले लेने की क्षमता तोड़ देते हैं।”
सिर्फ मनोरंजन नहीं, यह कहानी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सतर्क भी करती है। सीरीज अब स्टोरी टीवी ऐप पर उपलब्ध है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *