दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अरपा-भैंसाझार बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

 

नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें, सुरक्षा निर्देशों का करें पालन

बिलासपुर.  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर अरपा-भैंसाझार बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक वृद्धि हो सकती है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों से सावधानी बरतने और नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम बिलासपुर ने नागरिकों से नदी में नहीं उतरने तथा पानी के करीब अथवा असुरक्षित किनारों पर खड़े होकर विसर्जन करने से बचने का आग्रह किया है। तेज बहाव और जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से दुर्घटना की आशंका हो सकती है। विशेष रूप से बच्चों को नदी और उसके किनारों से दूर रखने की अपील की गई है।नागरिकों एवं दुर्गोत्सव समितियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतें तथा स्वयं की सुरक्षा के साथ अन्य लोगों को भी सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *