आरएसएस प्रमुख विजयदशमी को आएंगे शहर, प्रांत पुनर्गठन पर हो सकता है फैसला
सरस्वती शिशु मंदिर कोनी के विजयदशमी महोत्सव में शामिल होंगे
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। दो दिन बिलासपुर के दौरे के दौरान मोहन भागवत विजयादशमी महोत्सव में शामिल होंगे। इसके साथ ही बौद्धिक वर्ग को संबोधित भी करेंगे।
वे 22 अक्टूबर को शहर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे कोनी में बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। पहले विभाग टोली की बैठक होगी, जिसमें वे अपना वृत्त प्रस्तुत करेंगे। इसमें करीब 150 पदाधिकारी रहेंगे। वहीं सभी आनुषांगिक संगठनों की प्रांत कार्यकारिणी में 100 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे इस दौरान विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत के पुनर्गठन पर भी फैसला हो सकता है। छत्तीसगढ़ प्रांत को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी है। एक हिस्से में बिलासपुर व सरगुजा संभाग का पूरा हिस्सा आएगा। दूसरे में रायपुर, दुर्ग व बस्तर संभाग का हिस्सा आएगा। यानी अब एक के बजाय दो प्रांत प्रचारक होंगे। इसे जनवरी से लागू करने की तैयारी है।
सरस्वती शिशु मंदिर में होगा विजयादशमी
आरएसएस का विजयादशमी उत्सव कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में होगा, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत हिस्सा लेंगे। इस दौरान विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। जिसमें बिलासपुर और रायपुर दो हिस्सों में होगा छत्तीसगढ़ प्रांत का विभाजन संभावित है।


