म्यूल अकांउट से धोखाधड़ी के फरार आरोपी गिरफ्तार

 

सरकंडा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

 

बिलासपुर. साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट के माध्यम से फर्जीवाड़ा करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस मुख्यालय रायपुर व वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में संचालित फर्जी एवं संदिग्ध म्यूल खातों की गहन जांच व प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय के माध्यम से आईडीएफसी फस्र्ट बैंक के एक संदिग्ध बैंक खाता क्रमांक 10216095723 के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पोर्टल में दर्ज विभिन्न साइबर ठगी की शिकायतों (कुल 11 शिकायतें) से भारी मात्रा में फ्रॉड राशि जमा व स्थानांतरित होने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त संदिग्ध खाता साहू बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के नाम से पंजीकृत है, जिसका प्रोपराइटर व आरोपी संजय कुमार साहू (35) निवासी सेमरताल, गांधी चौक थाना कोनी को गिरफ्तार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *