ओंकारेश्वर मंदिर में हुई भजन संध्या ने विभोर किया


बिलासपुर. ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट में नवरात्रि पर्व पर भजन संध्या के कार्यक्रम ने श्रोताओं को भाव विभोर किया।
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट बिलासपुर में नवरात्रि के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ.रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने महिला भजन मंडली का स्वागत करते हुए कहा कि ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले आउट बिलासपुर का एकमात्र उद्देश्य भारतीय सनातन संस्कृति के उन्नयन हेतु सामाजिक, सांस्कृतिक,साहित्यिक और धार्मिक आयोजन कर  लोगों में इसके प्रति भावना को जागृत करना है।
महिला भजन मंडली ने अपने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से  श्रोताओं को भाव विभोर एवं मंत्रमुग्ध किए रखा।इससे पूर्व ओंकारेश्वर सेवा समिति की सचिव और सहायक सचिव श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव और सोनिया गेंदले ने मंदिर में प्रज्वल्लित मनोकामना ज्योति का विधिवत पूजा अर्चना की।इसके पश्चात भजन मंडली की महिलाओं को रामनामी पटका पहनाकर अभिनंदन और वंदन किया।
इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला पगोटे,मंजू कश्यप,पूनम तिवारी,करिश्मा श्रीवास्तव, श्रीमती गुप्ता,कु.शालिनी गेंदले, श्रीमती लता श्रीवास्तव,दिलीप मरकाम,निशांत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रोतागण उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *