October 14, 2026
अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की जनता उनकी कथित योजना को समझती है, जिसमें घुसपैठियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने की कोशिश की जा रही है। शाह ने दावा किया कि विपक्ष को 2029 के लोकसभा चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा।
अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में BJP की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। उन्होंने राहुल गांधी से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार करना चाहिए।


