October 14, 2026
ठगी करने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर .पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त लेयर-1 म्यूल खातो की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने तथा वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के म्यूल खातो की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निदेश पर भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल के माध्यम से एक्सिस बैंक के संदिग्ध बैंक खाता 924020055482571 के विरूद्ध विभिन्न शिकायत प्राप्त होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान बैंक खाता के स्टेटमेंट का अवलोकन करने पर बैंक खाता में फ्राड राशि के साथ साथ अन्य राशि भी जमा होकर यूपीआई/एटीएम के माध्यम से आहरित होना पाया गया उक्त आरोपी खाता धारक विश्वजीत बाली पिता विनय कुमार उम्र 33 साल सा. हेमु नगर तहसीलदार गली थाना तोरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।


