October 16, 2026
शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति में माता रानी की हो रही पूजा अर्चना
बिलासपुर। किसान मोहल्ला चांटीडीह में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। यहां भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से लगातार 6 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराया जाता है। धीरे-धीरे लोग समिति से जुड़ रहे हैं और अपना सहयोग दे रहे है। चांटीडीह में रपटा चौक के अलावा अब कई चौक चौराहों में अलग अलग समिति बनाकर मां दुर्गा की दर्जनों में प्रतिमा बिठाई गई है। चांटीडीह किसान मोहल्ला में छोटी-छोटी गलियां है इसके बाद भी लोगों में माता के प्रति गहरी आस्था है।


