माउंट आबू में हुआ राष्ट्रीय कवि संगम का अधिवेशन
बिलासपुर. विगत से 4 अक्टूबर 2026 तक कवि संगम का11वां राष्ट्रीय अधिवेशन माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी विवि संस्थान के मुख्यालय मानसरोवर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक संतश्री जगदीश मित्तल परमार्थी जी के असमय देहावसान पर संपूर्ण परिवार द्वारा श्रद्धांजलि एवं काव्यांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर कविता व कवि के माध्यम से ‘ राष्ट्र जागरण धर्म हमारा ‘ के साहित्यिक अभियान को गति प्रदान करने का संकल्प पारित किया गया तथा आगामी कार्य योजना निर्धारित की गयी।
इस अवसर पर नव पदस्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ.अशोक कुमार बत्रा, राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा एवं 22 राज्यों के प्रांताध्यक्ष, पदाधिकारी सहित 225 कवि-कवयित्री सहभागी रहे।
नगर के अंजनी कुमार तिवारी ‘सुधाकर’,अध्यक्ष,बालमुकुंद श्रीवास-महामंत्री,श्रीमती पूर्णिमा तिवारी-उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष योगेशअग्रवाल,श्रीमती उर्मिला देवी उर्मी,साक्षी गोपाल पाण्डा,रामकुमार साहू,मनीराम साहू मितान व पंकज कुमार रामभक्त छत्तीस गढ़ दल के सदस्य के रूप में अपनी सक्रिय उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


