महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, परिसीमन से जुड़े नए विधेयक को मंजूरी

 

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में परिसीमन से जुड़े नए महिला आरक्षण विधेयक को संभवत: मंजूरी दे दी गई। इसे अगले सप्ताह से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में इस विधेयक को मंजूरी के लिए पेश किया गया। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल ने कुछ संशोधनों के साथ इसे मंजूरी दे दी। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिसीमन के बाद लोकसभा में किसी भी राज्य की हिस्सेदारी अन्य राज्यों की तुलना में कम न हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में बुलाई गई थी, जिसमें इस विधेयक पर चर्चा की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *