शानदार 50वां वर्ष.. सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति में माता रानी का हुआ भव्य आगमन
लोक पंरपरा को जीवित रखने पंथी नृत्य-राउत नाच और जसगीत के साथ निकाली गई शोभायात्रा
महिलाओं की अगुवाई में झूम उठे जूना बिलासपुर के श्रद्धालु
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। समाज के सभी तबके के लोगों को जोडक़र निरंतर आगे की ओर बढ़ रही सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति का शानदार 50वां वर्ष इस बार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बदले स्वरूप में भी समिति के पदाधिकारी अपनी लोक पंरपंरा को जीवित रखे हुए हैं। माता रानी के भव्य आगमन के दौरान जसगीत, पंथी नृत्य और राउत बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समिति से जुड़ी महिलाओं ने लाल रंग का वस्त्र धारणकर शोभायात्रा में शामिल हुई। माता रानी आगमन के दौरान सडक़ पर फूल की परत बिछाई गई थी। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। भक्ती भाव के साथ मनाये जा रहे पर्व को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एत्रित हुए। दयालबंद शीतला मंदिर के पास शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गई। गांधी चौक मार्ग से जूना बिलासपुर होते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को सावधर्मशाला स्थित पंडाल पर लाया गया। यहां अति उत्साह के साथ लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
समिति के प्रमुख सचिन अग्रवाल, हेमंत सिंह परिहार अमन सिंह ठाकुर, नीतिन परिहार, पोटर महराज, मनीष यादव, सुभाष अग्रवाल, सोमी रावत, प्रमोद यादव सहित भारी संख्या में समिति के पदाधिकारियों ने दयालबंद से लेकर पंडाल स्थल का व्यवस्था संभाली। इस दौरान बिना किसी विवाद के भारी उत्साह के साथ बग्गी में सवार माता रानी को पंडाल तक लाया गया। इसके बाद सभी लोगों के लिए समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था भी गई थी।


