बालक नव दुर्गा उत्सव समिति भक्तिभाव के साथ मना रहा 41वां वर्ष

 

शहर के दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़, तेलीपारा बना आकर्षण का केन्द्र

बिलासपुर। शहर में जब से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरूवात हुई है, तब से लेकर आज तक यह उत्सव एक बड़े उत्सव के रूप में स्थापित हो चुकी है। लगातार समितियों का विकास हुआ। जो लोगों ने समिति बनाकर माता की आराधना शुरू की वे लोग युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाते रहे। आज की स्थिति में शहर की अधिकांश समितियों ने 50 वर्ष पूरे कर लिए है। तेलीपारा दरबार लॉज के पास बालक नव दुर्गा उत्सव समिति की शुरूवात भी एक छोटे से स्वरूप में की गई थी। समिति के पदाधिकारियों के अथक प्रयास और माता रानी की कृपा से बालक नव दुर्गा उत्सव समिति 41वां वर्ष मना रही है। माता की प्रतिमा को दूर-दराज से लोग देखने आ रहे है और आर्शिवाद लेकर लौट रहे हैं। यहां पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है।
शहर के देवी मंदिरों में ज्योति कलश स्थापना की गई। इनमें हरदेव लाल भगवती मंदिर, काली मंदिर में तेलीपारा, दुर्गा मंदिर जरहाभाठा, शीतला मंदिर सिविल लाइन में रोजाना भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देवी मंदिर में जसगीत, भजन और विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। इसी तरह मां महामाया मंदिर रतनपुर में हजारों लोग पैदल यात्रा कर माता दर्शन करने रवाना हो रहे हैं। देर रात तक दुर्गा पंडालों मे लोग दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे है।

छोटे स्वरूप में की थी शुरूवात

दरबाज लॉज के पीछे रहने वाले गौरी शंकर मूरे ने मां दुर्गा की छोटी सी प्रतिमा को स्थापित कर जन सहयोग से पूजा अर्चना शुरू की। तब देवी मां की भजन आरती गाकर कम बजट में काम पूरा कर लिया जाता था। गौरी शंकर मूरे ने बताया कि मैं एक मराठी परिवार से हूं किंतु मेरा जन्म यहां हुआ है। 41 वर्ष पहले जन सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा बिठाई थी। हम लोग लगातार प्रयास करते रहे। हर बार कुछ अलग करने का मौका मिला। तू ही दुर्गा, तू ही काली की तर्ज प्रतिमा बिठाई थी जिसकी चर्चा पूरे शहर में हुई थी। आज के दौर में युवा पीढ़ी समिति को संभाल रहे हैं। समिति से हमारी गहरी आस्था है।

ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
शहर व आसपास के गांवों में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मचाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा बिठाई गई है। विधि विधान के साथ मां जगदम्बे की आराधना हो रही है। बहतराई, खमतराई, बिजौर, बैमा नगोई, कोनी, सेंदरी, घुटकू सहित सभी गांवों में मां दुर्गा की पंडाल को भव्य सजाया गया है। अरपा पार सरकंडा राज किशोर नगर, मोपका, रपटा चौक, चिंगराजपारा, अपोलो चौक, चांटीडीह, डबरीपारा आदि प्रमुख स्थानों में देर रात तक भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *