भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता स्वर्ण, स्वाति चौधरी को रजत

 

नागोया. एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, जबकि तीरंदाज स्वाति चौधरी ने महिला व्यक्तिगत डब्ल्यू1 श्रेणी में रजत पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। वहीं, बैडमिंटन में थुलासिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार की जोड़ी ने मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 के फाइनल में जगह बना ली। भारत को बैडमिंटन में दो कांस्य पदक भी मिले।

सुवर्णा राज ने चक्का फेंक में जीता स्वर्ण

सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने छह प्रयासों में से चार बार 15 मीटर से अधिक दूरी तक चक्का फेंका। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांचवें प्रयास में आया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *