जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल

रोबोटिक सर्जरी से रिहैबिलिटेशन तक, मुंबई में ऑर्थोपेडिक इलाज का नया नेटवर्क
मुंबई /अनिल बेदाग: जोड़ों का दर्द हो, रीढ़ की समस्या या खेल के दौरान लगी चोट, सही समय पर विशेषज्ञ उपचार और उचित देखभाल मरीज की जिंदगी को नई दिशा दे सकती है। इसी सोच के साथ निवम ऑर्थोपेडिक्स और सूर्या हॉस्पिटल्स ने साझेदारी की है, जिसके तहत मुंबई में विशेष ऑर्थोपेडिक सेंटरों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. निलेन शाह और डॉ. मनन शाह द्वारा स्थापित निवम ऑर्थोपेडिक्स के सांताक्रूज और चेंबूर केंद्रों में काम शुरू हो चुका है। सांताक्रूज स्थित फ्लैगशिप सेंटर का औपचारिक उद्घाटन दशहरे पर प्रस्तावित है। कांदिवली में इस साल के अंत तक नया सेंटर शुरू होने की उम्मीद है, जबकि इसके बाद दक्षिण मुंबई में भी विस्तार की योजना है।
इन केंद्रों पर जॉइंट रिप्लेसमेंट, जटिल और रिवीजन सर्जरी, रोबोटिक-असिस्टेड प्रक्रियाओं तथा मिनिमली इनवेसिव सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को जांच और उपचार से लेकर सर्जरी, फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन तक समग्र देखभाल मिलेगी। साथ ही, गैर-सर्जिकल उपचार को भी प्राथमिकता दी जाएगी और सर्जरी की सलाह केवल चिकित्सकीय जरूरत के आधार पर दी जाएगी।
सूर्या हॉस्पिटल्स के संस्थापक-चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र एस. अवस्थी ने कहा, “हमारा मकसद है कि साथ मिलकर ऑर्थोपेडिक सेवाओं को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाया जाए और इलाज व रिकवरी के हर चरण में मरीजों का साथ दिया जाए।”
यह पहल मुंबई में विशेषज्ञ हड्डी एवं जोड़ उपचार को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *