शरद पूर्णिमा पर आज मिलेगी श्वास रोग की खीर वाली दवा

 

वैद्यशाला में पांच दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर जारी
बिलासपुर.  शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्वास रोग, दमा और एलर्जी से पीडि़त मरीजों को 25 अक्टूबर को वैद्यशाला आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान में खीर वाली दवा नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इसके लिए पंजीयन शुरू हो गया है। वहीं, संस्थान में 21 से 25 अक्टूबर तक पांच दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे मरीज उपचार करा रहे हैं।
नेहरू चौक स्थित संस्थान में सुबह 11.30 से शाम 5.30 बजे तक चल रहे शिविर में वात रोग, घुटने-कमर व गर्दन दर्द, त्वचा रोग, शिशु रोग तथा बवासीर, फिशर और भगंदर जैसी समस्याओं के मरीजों को आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। शिविर में करीब छह चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। संस्था के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर वितरित की जाने वाली औषधि बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन, नागपुर से संबंधित है। इसका उपयोग चिकित्सकीय निर्देशों के अनुसार करने की सलाह दी जाती है। दमा, एलर्जी और पुरानी सर्दी-खांसी से पीड़ित मरीज पंजीयन के लिए संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। शिविर में कब्ज और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य संबंधी पत्र-पत्रिकाएं भी वितरित की जा रही हैं। शिविर में डॉ. मनोहर टेकचंदानी, डॉ. विमल शर्मा, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. मोनिष्का शर्मा, डॉ. ऋचा सोनी और संस्थापक डॉ. मनोज चौकसे सेवाएं दे रहे हैं। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 86028-11002 तथा फोन नंबर 07752-412224 और 455551 पर संपर्क किया जा सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *