राहुल गांधी ने कसा तंज; कहा-भाजपा नेताओं का ”दिल से धन्यवाद”, जानें क्या है मामला

 

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली का ”जोर-शोर से प्रचार” करने और रैली के आह्वान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों का ”दिल से धन्यवाद”।

‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की यह रैली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) पर चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *