राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा भर्ती : पांच प्रकार के पदों के लिए कौशल परीक्षा 2 और 4 नवंबर को

 

अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश

बिलासपुर.  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पांच प्रकार के पदों के लिए कौशल परीक्षा 2 एवं 4 नवंबर को आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद मेरिट सूची तथा कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पीएडीए एवं ब्लॉक डाटा मैनेजर पदों की कौशल परीक्षा 2 नवंबर 2026 को शासकीय महिला आईटीआई, कोनी, बिलासपुर में होगी। डेंटल असिस्टेंट एनयूएचएम, नर्सिंग ऑफिसर–एनएचएम एवं नर्सिंग ऑफिसर–यूएचएम पदों की कौशल परीक्षा 4 नवंबर 2026 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, राजेन्द्र नगर, नेहरू चौक, बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं दस्तावेज परीक्षण का समय सुबह 10 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। कौशल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे तक संबंधित परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। संबंधित पदों की दावा-आपत्ति निराकरण सूची, मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *