October 29, 2026
चक्रवाती तूफान के बीच भी महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत

बिलासपुर. करवा चौथ पर खराब मौसम भी महिलाओं की आस्था और उत्साह को कम नहीं कर सका। अर्नब चक्रवाती तूफान के असर से कई इलाकों में बादल छाए रहे और बारिश व तेज हवाओं के कारण चंद्र दर्शन को लेकर असमंजस बना रहा। इसके बावजूद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार निर्जला व्रत रखा और पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा की। जिन स्थानों पर घने बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं दिया, वहां महिलाओं ने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा का ध्यान कर पूजा की और अघ्र्य अर्पित किया। चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत खोला।

