आज के दिन ही अकबर ने गुजरात पर जीत हासिल की, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली. इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 2 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 2nd

1573: अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1715: फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया।
1775: पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1798: अंग्रेजो ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।
1806: भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
1877: जापान में सत्सुामा विद्रोह दबाया गया।
1926: इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1945: जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ
1946: जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ।
1962: सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1970: नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
1992: अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।
1999: भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2007: अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 2nd September
1885: केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म हुआ था।
1941: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ था।
1984: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था।
1988: भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म हुआ था।

2 सितंबर को हुए निधन – Died on 2nd September
1976: मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ था।
2000: मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन हुआ।



Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!