April 24, 2024

आज के दिन ही भारत ने बांग्लादेश को एक देश की मान्यता दी, जानें 5 दिसंबर का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 5 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 
1812: नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ़्रास लौटे.
1917: रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम.

1943: जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया.
1946: भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई.
1950: सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना.
1971: भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी.
1989: मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने.
1997: भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया गया.
2003: चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी.

5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 
1573: ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ.
1932: हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री नादिरा का जन्म हुआ.
1969: भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म हुआ.

5 दिसंबर को हुए निधन
1230: जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ.
1941: प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ.
1950: भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ.
2013: दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post KBC में ‘जेठालाल’ ने अमिताभ से पूछा ऐसा सवाल, बगल में बैठे ‘बापूजी’ ने लगा दी क्लास
Next post VIDEO : प्रेम युद्ध – छॉलीवूड में साउथ का तड़का
error: Content is protected !!