आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस स्थापना दिवस का आयोजन


रायपुर. 28 दिसंबर 2019 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 135वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। देश की आजादी एवं विकास कार्य के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को अपना 135वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समस्त कांग्रेसजन 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस प्रदेश के समस्त जिला, शहर, नगर और ब्लाक मुख्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। सुबह 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण करेंगे। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सभी मोर्चा संगठनों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई, प्रकोष्ठों विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला नगर और ब्लाक कांग्रेस इकाईयों को दिये गये है। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार के जन-विरोधी नीतियों के कारण बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, महंगाई तथा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को उजागर किया जायेगा। साथ ही इस अवसर पर कांग्रेसजन नागरिकता संशोधन बिल जैसी विभाजनकारी नीतियों का उद्देश्य एवं क्रूरतापूर्वक छात्रों और नागरिकों पर की जा रही कार्रवाई का भी विरोधी  करेंगे।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार नई दिल्ली में सम्पन्न भारत बचाओं रैली के क्रम में कांग्रेस द्वारा राजधानी रायपुर में सुबह ठीक 9 बजे  नगर घड़ी चौक के निकट अम्बेडकर मूर्ति के समक्ष घड़ी चौक से गांधी चौक पुराना कांग्रेस भवन तक “भारत बचाओं-संविधान बचाओ” के नारे के साथ फ्लैग मार्च किया जायेगा। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!