पीएम योजना राहत से घायलों को मिलने लगा डेढ़ लाख रुपए का इलाज

 

 

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सडक़ दुर्घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य किया जा रहा है। बिलासागुड़ी पुलिस लाइन में पीएम राहत योजना के क्रियान्वयन व तकनीकी प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिले के समस्त नोडल अधिकारियों पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, विवेचकों सहित सडक़ सुरक्षा से संबंधित अन्य विभागों को जानकारी प्रदान करने प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसके तहत पीएम राहत योजना के संबंध में व्यापक स्तर पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

पीएम राहत योजना के तहत जिला बिलासपुर में सडक़ दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों को 1 लाख 50 हजार रुपए तक की उपचार सुविधा प्रदान करने का क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है। जिला बिलासपुर में प्रथम रजिस्ट्रेशन थाना रतनपुर अंतर्गत आरोग्य अस्पताल बिलासपुर में सडक़ दुर्घटना में आहत अमर सिंह निवासी गौरव पथ मार्ग, राणीसती मंदिर बिलासपुर का किया गया। तदुपरांत उक्त के संबंध में जानकारी थाना रतनपुर को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रेषित की गई। इसके पश्चात थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा उक्त आहत के संबंध में सडक़ दुर्घटना स्तर पर जाकर पोर्टल में विस्तृत जानकारी विवेचक द्वारा सबमिट की गई। यह प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर पूर्ण कर सबमिट किया गया। ताकि आगे की केसलेस उपचार योजना के तहत राहत राशि संबंधित अस्पताल को प्राप्त हो सके। इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, एएसपी ट्रेफिक रामगोपाल करियारे, एएसपी शहर पंकज पटेल, जीआरओ श्याम सुंदर दुबे, जिले के सभी चिकित्सक गण, सभी थाना प्रभारीगण, विवेचक गण एवं सडक़ सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारी कर्मचारी अधिकाधिक संख्या में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!