ग्राम देवताओं के स्थल को संरक्षित करने आज से निकलेगी ध्वजा यात्रा

 

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में 48 गांव जाएगी यात्रा

बिलासपुर. बेलतरा विधानसभा के विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में आज से ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। बेलतरा क्षेत्र के 48 ग्राम पंचायतों से यात्रा निकलेगी। यात्रा का उद्देश्य ग्राम देवताओं के स्थल को संरक्षित, उन्नत और स्वच्छ करना है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि पहला दिन रविवार को गिरजाबंद हनुमान मंदिर में ध्वज पूजन के साथ यात्रा प्रारंभ की जाएगी। नवागांव-रतनपुर रेस्ट हाऊस ओछिनपारा चौक, खैरखुंडी सरवनदेवरी, लखराम, अकलतरी गढवट,बाम्हू नहर रोड टेकर तक पद यात्रा करेंगे। यहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। दूसरे दिन सोमवार को टेकर से प्रारंभ होकर गिधौरी, नेवसा, उसराभांठा, जाली, बेलतरा, बेलपारा, सलखा, बरपाली, धौरामुड़ा, करमा, बसहा, टेकर चौक, भाड़ी में समापन होगा। तीसरे दिन मंगलवार को भाड़ी से प्रारंभ होकर खैरा ड, डगनिया, सेलर, गुड़ी चौक, मोहरा, उरतुम, परसाही, डबहीपारा, उरैहापारा, मां वैषणो देवी मंदिर नगोई पहुंचेगी। चौथे दिन बुधवार को मां महामाया मंदिर, बैमा नगोई, धूरीपारा पौंसरा, मां कोसगाई मंदिर, परसदा परसौड़ी, सेमरा, सेमरी, भरारी, नहरीभांठा, जलसो चौक, सेमरताल, पांचवे दिन गुरुवार को गतौरी, भदौरिया खार, रमतला, सेंदरी, कछार, लोफंदी, छठवे दिन लछनपुर, गोंदईया, ओकलाहीपारा, पेंडरवा उ, झेंझराडीह रानीगांव, सातवे दिन मदनपुर सिंघरी चौक, भरवीडीह, भैरवबाबा मंदिर, सिद्धि विनायक मंदिर से महामाया मंदिर में देवी दर्शन करेंगे। इस दौरान विश्राम स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, नीलेश राव सरपंच धौरामुडा, जागेंद्र कश्यप जिला पंचायत सभापति, छत्रपाल सिंह ठाकुर उत्तर मंडल मंत्री, किशोर सिंह राजपूत, पीसी जायसवाल, अनिल राव सरपंच प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

देवताओं में ध्वज भी चढ़ाएंगे
विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे पद यात्रा प्रारंभ होगी। सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम देवताओं की पूजा की जाएगी। साथ ही ध्वज चढ़ाया जाएगा। गांव के लोगों को देवता स्थल को प्रतिदिन स्वच्छ रखने की अपील करेंगे। देवी देवताओं के स्थल हमेशा सुंदर रहना जरुरी है।

ग्रामों के शक्तिपीठों को जोडऩा है
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पदयात्रा के दौरान सभी ग्राम पंचायतों के शक्ति पीठ को एक साथ जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। स्थल को उन्नत करने के लिए संकल्प लिया जाएगा। पिछले साल की यात्रा के बाद कई गांवों में ग्राम देेव के स्थान को उन्नत का कार्य प्रारंभ हो गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *