नन्हे-मुन्ने सजाएंगे अपने सुरों से शाम
बिलासपुर. न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के शैक्षणिक एवं अंतरराष्ट्रीय शोध प्रभाग के तत्वा वधान में आगामी 24 नवंबर (मंगलवार) को राष्ट्रीय दीक्षांत व सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
इस समारोह के माध्यम से नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया जाएगा,जबकि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ” नन्हे सुरों की शाम ” रहेगी।इस आयोजन में अतिथि के रूप में डॉ.विनय कुमार पाठक (कुलाधिपति), न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी (कुलपति), अरुण कुमार निगम (संस्थापक एवं संचालक, ‘छन्द के छ:’), डॉ. सचिन यादव (चेयरमैन, प्रयास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), विजय राठौर (सचिव, शील साहित्य परिषद जांजगीर), टी. सी. रत्नाकर (संरक्षक, सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति) तथा रेवती यादव (अध्यक्ष, शिवसेना) की उपस्थिति रहेगी।
मुख्य पदाधिकारी एवं संरक्षक मंडल में डॉ.रमेश चंद्र श्रीवास्तव (सम कुलपति), विष्णु कुमार तिवारी (उप-कुलसचिव), डॉ. के. के. भण्डारी (शोध निदेशक), शिव प्रताप साव (सलाहकार), शैलेंद्र सिंह कछवाहा (सलाहकार), सुरेश काटेवार (मीडिया प्रभारी) तथा आशीष खंडेलवाल (मीडिया प्रभारी) शामिल हैं।
आयोजन की व्यवस्थाओं और समन्वय में कुलसचिव पंकज खंडेलवाल तथा फाउंडर मयूरी खंडेलवाल सक्रिय रूप से जुड़े हैं।भारत सरकार से पंजीकृत न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, संस्कृति, कला और समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित ” नन्हे सुरों की शाम ” में नगर के उभरते बाल गायक विशेष संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। इनमें छत्तीसगढ़ रत्न और उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित मा. तनिष्क वर्मा,शौर्य कुमार करण,शिवेन जांगड़े, अर्जिता सिंह, छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित (उम्र 8 वर्ष) मयांशी खंडेलवाल तथा गेस्ट आर्टिस्ट लोक गायिका वंदिता साहू शामिल हैं।
आयोजकों ने नागरिकों, कला-संस्कृति प्रेमियों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 24 नवंबर को शाम 6 बजे लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम पहुंचकर नन्हे कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और इस संगीतमय संध्या का हिस्सा बनें।


