October 9, 2026
कांग्रेस सांसदों ने किया राहुल और प्रियंका की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन
मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल पिछले तीन दिनों से जारी है. इंडिया गठबंधन के सांसद इसमें उसका साथ दे रहे हैं. कांग्रेस सांसदों ने राहुल और प्रियंका की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया. लेकिन कुछ सासंद ऐसे भी हैं जो इस प्रदर्शन में गैरहाजिर रहे. ऐसे सांसदों से कांग्रेस खफा है. सूत्रों के मुताबिक,कांग्रेस नेताओं ने प्रोटेस्ट में गैरहजिर रहने वाले महाराष्ट्र के सांसदों से जवाब मांगा है.कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक 140 राज्यसभा और लोकसभा सांसदो में से करीब 40 से ज्यादा सांसद प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हैं.


