तेलीबांधा चौक का नाम बदलने का कांग्रेस विरोध करती है

 
तेलीबांधा चौक का नाम वही रहे या भक्त माता कर्मा के नाम पर किया जाये
 
मोदी की चाटुकारिता मे भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की पहचान मिटा रही

रायपुर.  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ”सेवा संकल्प अभियान” के तहत रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक समेत प्रदेश भर के 38 स्थानों का नाम “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के नामकरण और बदलाव के फैसले का कांग्रेस कड़ा विरोध करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम 100 वर्षों से भी अधिक पुराना है। ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को मिटाकर राजनीतिक नामकरण करना छत्तीसगढ़ की जनता और साहू समाज की भावनाओं के खिलाफ है। सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विकास के असली मुद्दों पर काम करने के बजाय केवल स्थानों के नाम बदलकर प्रचार और इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तेलीबांधा चौक की ऐतिहासिक पहचान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा और यदि इस फैसले को लागू करने की कोशिश की गई, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लोगों विशेषकर साहू समाज की भावनायें तेलीबांधा तालाब से जुड़ी हुई है। यहां पर नाम भक्त माता कर्मा या तेलिन दाई के नाम से किया जाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी की चाटुकारिता में भाजपा सरकार प्रदेश के विभूतियो और छत्तीसगढ़ की पुरातत्व पहचान को समाप्त करने में लगी है, जो सर्वथा अस्वीकार्य है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *