वीबी-जी राम जी के तहत स्वीकृत बालिका शौचालयों का भूमिपूजन

 

बिलासपुर. जिले में वीबी-जी राम जी के तहत स्वीकृत बालिका शौचालयों के निर्माण कार्यों का 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भूमिपूजन किया गया। इन शौचालयों का निर्माण स्कूलों में बालिकाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
संबंधित स्थानों पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिला पंचायत ने स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदण्डों एवं समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया है, ताकि बालिकाओं को शीघ्र इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *