‘फॉर्म-6 में बदलाव किसने किया?’ विपक्ष ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

 

 

नयी दिल्ली. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और अधीर रंजन चौधरी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने चुनाव आयोग से बदलाव की प्रक्रिया और इसके अधिकार को लेकर जवाब मांगा।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि एसआईआर को लेकर लोगों में नाराजगी है और विपक्ष लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए उनकी आवाज उठा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सुप्रीम कोर्ट को एसआईआर पर आपत्ति है तो क्या उसे भी ‘एंटी-इंडिया’ कहा जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *