बांग्लादेश में हिंसा, यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बृहस्पतिवार तड़के कई जगहों पर बम धमाके हुए, जबकि चटगांव में पूर्व की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग लगा दी गई। यह अशांति पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली पार्टी अवामी लीग की ओर से बृहस्पतिवार को देशव्यापी ”लॉकडाउन” के आह्वान के बाद हुई।

हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस ने देश की कमान संभाली थी और उनकी अंतरिम सरकार ने अवामी लीग को भंग कर दिया था। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन घटनाओं में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, अधिकारियों को शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की जांच करते तथा संदिग्ध वाहनों के चालकों और मोटरसाइकिल सवारों से पूछताछ करते देखा गया। अवामी लीग ने इस लॉकडाउन का आह्वान ऐसे समय किया है, जब पिछले साल एक विशेष न्यायाधिकरण ने हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाकर मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *