स्कूटी सवार युवती डिवाइडर से टकराई, मौत

 

बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग में देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे स्कूटी चालक युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि यदुनंदन नगर तिफरा निवासी दिशा मनहर पिता भवानी मनहर (21) सोमवार की देर रात 1 बजे अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीयू 1557 को चलाते हुए श्रीकांत वर्मा मार्ग से जा रही थी।इस दौरान एक्टिवा अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती उछलकर गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। इस वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

जेब से मिली एटीएम पर्ची

पुलिस ने बताया कि शुरूआत में मृतका की पहुचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने मृतका की तलाशी ली तो उसके जेब में एक एटीएम की पर्ची मिली। उसके आधार पर ही पुलिस टीम महिला की पहचान की। इसके बाद परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *