तीसरे लोग उपन्यास में जीवन के विविध रंग: कमल
बिलासपुर. समाज में जो लोग थर्ड जेंडर कहलाते हैं,” तीसरे लोग ” उपन्यास में उनके जीवन के विविध रंग देखने को मिलते हैं।छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने किया केशव की कृति “तीसरे लोग” एवं अंतरंग काव्य सरोवर का अपने लोगों के बीच समर्पण।
उन्होंने यह भी कहा कि पता नहीं क्यों उन्हें थर्ड जेंडर कहा जाता है।कुछ कमी भले हो पर उनमें शेष सारी क्षमताएं सामान्य मनुष्य की तरह ही होती हैं। समाज में उन्हें फर्स्ट जेंडर माना जान चाहिये।यह उपन्यास सारे किन्नर उपन्यासों में मील का पत्थर होगा।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर सूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला और उनकी मंडली सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।इस उपन्यास का गत दिनों भव्य समारोह में थावे विद्यापीठ के कुलाधिपति डॉ. विनय कुमार पाठक,पूर्व न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेयी,डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा दिल्ली डॉ.रमेश श्रीवास्तव ने किया।


