छठ घाट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, स्वयंसेवकों ने की श्रद्धालुओं की सेवा
बिलासपुर. छठ महापर्व के पावन अवसर पर छठ घाट पर श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान छठ घाट पर स्वयंसेवक के रूप में संजय सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके साथ एस.के. सिंह, विनोद सिंह, मुन्ना सिंह, विमल सिंह, बृजेश सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय योगदान दिया।
सभी स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सहायता की तथा छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना देखने को मिली। स्वयंसेवकों के इस प्रयास की उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की।


