गुरु नानक दरबार का आयोजन, 18 से निकलेगी प्रभात फेरी
बिलासपुर. गुरु नानक दरबार के तत्वावधान में 18 से 24 नवंबर 2026 तक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। आयोजक गुरु नानक दरबार ने प्रभात फेरी का विस्तृत मार्ग विवरण जारी कर दिया है। सात दिनों तक चलने वाली यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मोहल्लों, चौक-चौराहों और प्रमुख मागों से होकर गुजरेगी। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय पर दरबार साहेब से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुन: दरबार साहेब पहुंचकर समापत होगी। श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
18 नवंबर, बुधवार सिंधी कॉलोनी चौक आनंदपुर दरबार हाउस रोड मंदिर चौक ओमनगर गोधुड़ी दरबार साहेब वापस । 19 नवंबर, गुरुवार गांधी कॉलोनी हेमू कालाणी चौक, देवकीनंदन चौक गोल बाजार। 20 नवंबर, शुकवार सिंधी कॉलोनी भत्त कंवर राम नगर कुम्हारपारा रोहिणी विहार प्रियदर्शनी विहार मुख्य सडक़ विद्यानगर गायत्री मंदिर के पास समाप्ति। 21 नवंबर, शनिवार सिंधी कॉलोनी तेलीपारा चौक पुराना बस स्टेंड राजेन्द्र नगर बजाज बिडिंग मेडिकल कॉम्प्लेक्स भारत होजियरी में समाप्ति। 22 नवंबर, रविवार दरबार साहेब सिंधी कॉलोनी गोधु चौक आनंद कॉलोनी चौक मुख्य डाकघर मध्यनगरी चौक सिविल लाईन इन्दु चौक जरहाभाटा मंदिर तक। 23 नवंबर, सोमवार बलराम टॉकीज अर्चना विहार संजय तरूण पुष्कर चौक स्मार्ट रोड दरबार साहेब गोधु चौक तक । 24 नवंबर, मंगलवार समापन दिवस पर प्रभात फेरी का भव्य समापन होगा।



