बंगाल की खाड़ी में फिर उठेगा तूफान, चक्रवात का खतरा
भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने बंगाल की खाड़ी में 3 सप्ताह से भी कम समय में तीसरा चक्रवात बनने की आशंका के मद्देनजर सभी जिलों, खासकर दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों के जिलों को किसी भी खराब मौसम की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि एहतियाती कदम इसलिए उठाए जा रहे हैं। अक्टूबर में चक्रवात ‘अर्नब’ ने दक्षिणी जिलों में भारी तबाही मचाई थी। इस महीने की शुरुआत में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण इस इलाके में बारिश हुई थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र अब ‘अवदाब’ में बदल गया है। यह सुबह 8:30 बजे तक पिछले तीन घंटों में लगभग उत्तर की ओर 10 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। यह प्रणाली ओडिशा के गोपालपुर से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा में 1,130 किलोमीटर दूर स्थित था।


